Garmi men भिंडी लगाने के लिए एक अच्छे खेत का चुनाव करना और सही तरीके से खेत की तैयारी बहुत जरुरी होता है, खेत में गोबर की खाद 2 से 3 ट्राली प्रति एकड़ के हिसाब से डाल कर खेत को पलटने वाले हल की मदद से मिट्टी की अच्छी तरह से उलट पलट कर के खेत की जोताई करें। अगर खेत की तैयारी के समय नमी की मात्रा अच्छी है। तो ठीक है, अगर खेत में नमी कम है, खेत सूखा है तो खेत की सिंचाई करके खेत को तैयार करे।

Garmi men भिंडी लगाने का समय और खाद उर्वरक
भिंडी लगाने का सही समय गर्मी के महीने में जनवरी लास्ट से लेकर 15 फरवरी तक का बहुत ही अनकूल समय माना जाता है। इस समय की गई भिंडी की बुवाई समय से तैयार हो जाती है। भिंडी बुवाई के समय खाद का प्रयोग,
- नाइट्रोजन खाद 20 किलोग्राम
- फास्फोरस 20 किलोग्राम
- पोटाश 20 किलोग्राम
प्रति एकड़ के दर से खेत की तैयारी के समय खाद को डाल कर खेत को तैयार करें, भिंडी की बुवाई के लिए उन्नत किस्म का चयन करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, जिससे फसल में ज्यादा से ज्यादा उत्पादन लिया जा सके,
- Advanta Radhika seeds
- VNR Riya seeds
- Nunhems Basf Singham
- Namdhari NS 862
ऐ सभी वैरायटी एक अच्छा उतपादन देने वाली होती है, भिंडी की खेती बैड विधि से करना ज्यादा बेहतर होता है। भिंडी की बुवाई करते समय बीज से बीज की दूरी 6 से 7 इंच और लाइन से लाइन की दूरी 2 फीट तक रखना चाहिए, इस बीच में भिंडी की बुवाई की जा रही है तो पौधे और शाखाओं का अच्छा विकास होता है, प्रति एकड़ बीज की मात्रा 1.5 से 2 किलोग्राम तक की आवश्यकता होती है,
बुवाई के समय बेसल डोज और खरपतवार नियंत्रण
- DAP खाद 30 किलोग्राम
- SSP खाद 50 किलोग्राम
- MOP खाद 20 किलोग्राम
भिंडी की बुवाई के समय प्रति एकड़ के दर से इन सभी खादों का प्रयोग करें, भिंडी की फसल में खरपतवार नियंत्रण करना बहुत ही जरुरी होता है, खरपतवार होने से फसल पूरी तरह से कमजोर हो जाती है, और काफी नुकसान होता है, खरपतवार नस्ट करने के लिए किसी भी कीट नाशक दवा का स्तेमाल न करें इसके लिए निराई गुड़ाई के माध्यम से खरपतवार को निकल दें, जब भिंडी की फसल 15 से 20 दिन की हो जाए तब खरपतवार को निकल दें और बीच बीच में खरपतवार की निराई गुड़ाई करते रहें।
भिंडी की फसल में स्प्रे,
भिंडी की फसल में तरह तरह के कीट फंगस का प्रकोप देखने को मिलता है जैसे, पीला मोजेक, सफेद मक्खी, थ्रिप्स, पत्तियों में पीला पन इसके लिए कीटनाशक स्प्रे करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

पहला स्प्रे 20 से 25 दिन के अंदर में करें,
- Imidacloprid 17.8% Ec 15ml
- WP Myclobutanil 10%Wp 10gm
दोनों कीटनाशक स्प्रे 15 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें,
दूसरा स्प्रे 35 से 40 दिन में 15 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें
- Proclaim 10gm
- Bayer Antracol 40 gm
भिंडी की फसल में खाद छिड़काव ,

पहला डोज जब फसल 25 दिनों के अंदर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करें
- यूरिया खाद 20 किलोग्राम
- सागरिका दानेदार 10 किलोग्राम
दूसरा डोज 40 से 45 दिन के अंदर प्रति एकड़ के दर से छिड़काव करें
- Micronutrient fertilizers 5kg
- Urea fertilizers 20 kg
- Magnesium sulphate 5 kg
तीसरा डोज 60 से 70 दिनों में प्रति एकड़ के दर से
- Humic Acid 500gm
- Ferrous sulphate 5 kg
- Urea fertilizers 20 kg
भिंडी की फसल में अच्छा ग्रोथ के लिए समय समय से खाद उर्वरक और स्प्रे करना बहुत जरुरी होता है
Garmi men भिंडी की फसल में सिंचाई एक सप्ताह में करें, और फसल के जरुरत के हिसाब से सिंचाई करते रहें, भिंडी की बुवाई के बाद 40 से 45 दिन के अंदर में पहली तोड़ाई के लिए तैयार हो जाती है, बीच बीच में तोड़ाई लम्बे समय तक चलती रहती है।
